ILJIN Electronics: ग्रेटर नोएडा में नौकरी की बंपर बारिश: ILJIN Electronics में 200 पदों पर सीधी भर्ती ,अगर आप ग्रेटर नोएडा या आसपास के इलाके में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की जानी-मानी कंपनी ILJIN Electronics में बड़े पैमाने पर भर्ती की घोषणा की गई है। खास बात यह है कि इस भर्ती में लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं और योग्यता भी 10वीं से लेकर B.Tech तक रखी गई है। बेहतर सैलरी, ओवरटाइम और फ्री बस सुविधा के साथ यह भर्ती युवाओं के लिए एक स्थिर करियर की शुरुआत साबित हो सकती है।
ILJIN Electronics कंपनी और लोकेशन की पूरी जानकारी
यह भर्तीI LJIN Electronics के लिए की जा रही है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में एक स्थापित नाम है।
कंपनी का पता है:
Plot No. 27 & 28, Ecotech-III, Greater Noida
जॉब लोकेशन: Chogaunpur Gol Chakkar, Greater Noida
यह लोकेशन ग्रेटर नोएडा के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है, जहां रोज़गार के बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध हैं।
ILJIN Electronics,कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती
ILJIN Electronics में निम्नलिखित विभागों के लिए वैकेंसी निकाली गई है:
- Production
- Quality
- Soldering & Touch-up
ये सभी पद फैक्ट्री वर्क और इलेक्ट्रॉनिक्स असेंबली से जुड़े हुए हैं, जहां सीखने के साथ-साथ ग्रोथ की भी अच्छी संभावनाएं रहती हैं।
ILJIN Electronics,शैक्षणिक योग्यता: किसे मिलेगा मौका
इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता इस प्रकार है:
- 10वीं पास
- 12वीं पास
- ITI
- Graduation
- Diploma
- B.Tech
फ्रेशर उम्मीदवार भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं, जिससे पहली नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को बड़ा फायदा मिलेगा।
वेतन संरचना और ओवरटाइम की जानकारी
कंपनी द्वारा योग्यता के अनुसार सैलरी तय की गई है:
- 10वीं, 12वीं और Graduate: ₹11,000 प्रति माह
- ITI: ₹12,093 प्रति माह
- Diploma / B.Tech: ₹13,546 प्रति माह
इसके अलावा ओवरटाइम का भी अच्छा अवसर मिलेगा:
- ओवरटाइम: ₹105 प्रति घंटा
- डेली 2 से 3 घंटे तक ओवरटाइम संभव
नाइट शिफ्ट की सुविधा लड़कियों के लिए भी उपलब्ध है, जो इस भर्ती को और खास बनाती है।
कैंटीन और फ्री बस सुविधा
कर्मचारियों के लिए कंपनी की कैंटीन सुविधा उपलब्ध है, जिसमें भोजन का चार्ज मात्र ₹18.50 प्रति मील रखा गया है।
इसके साथ ही फैक्ट्री आने-जाने के लिए फ्री बस सेवा भी दी जाएगी।
बस रूट इस प्रकार हैं:
सुतियाना, सूरजपुर, तिलकता गोल चक्कर, हल्द्वानी मोड़, कुलेसरा, फेस-2, भंगेल, सेक्टर 37, सेक्टर 62
यह सुविधा दूर-दराज से आने वाले उम्मीदवारों के लिए काफी मददगार साबित होगी।
इंटरव्यू की तारीख और समय
इस भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया गया है।
- इंटरव्यू डेट: 07 जनवरी 2026
- समय: सुबह 08:00 बजे से 12:00 बजे तक
समय पर पहुंचना अनिवार्य है, ताकि आपकी प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सके।
जरूरी दस्तावेज और अहम निर्देश
इंटरव्यू और जॉइनिंग के लिए सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है।
आवश्यक दस्तावेज:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक
- 10वीं की मार्कशीट (अनिवार्य)
- 12वीं की मार्कशीट (यदि उपलब्ध हो)
सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी घर से ही बनवाकर लाएं, क्योंकि साइट पर फोटो कॉपी की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
कुल वैकेंसी और संपर्क विवरण
इस भर्ती के तहत कुल 200 पद भरे जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
- 7835000318 (Sumit Bhati)
- 7835000320 (Ankit)
- 7840002564 (Ramsanjay)

